हमारे देश में जितना अधिक क्राइम पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है उतना ही देश में क्राइम बढ़ता चला जा रहा है। आज हम आपको एक ऐसी घटना की जानकारी देने जा रहे है जिसे सुनकर आप के पैरो तले जमीन ही खिसक जायेगी। हम आपको एक महिला की ऐसी दास्ताँ सुनाने जा रहे है जिसे सुनकर आपको रोना आ जायेगा। 23 साल की मिताली फिरोजाबाद की रहने वाली थी जिसकी शादी शाहजहांपुर के बहादुरगंज में हुई थी। मिताली के पति बैंक ऑफ बड़ोदा में मैनेजर थे। अपनी एकलौती बेटी की शादी में उन्होंने हर सामन भी दिया था। और 15 लाख की गाड़ी भी दी थी। और 250 ग्राम सोना भी दिया था।
लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालो ने डस्टर कार की मांग की जिसके न पूरा करने पर मिताली के ससुराल वालो ने उसकी खूब पिटाई भी की थी। कुछ दिनों के बाद मिताली के ससुराल वालो को पता चला कि वह प्रिगनेंट है तो जबरन उसका अल्ट्रा साउंड भी कराया जब अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है।
तब उन्होंने महिला से बच्चा गिराने की बात करने लगे। और उससे मारपीट भी करने लगे जिस कारण से उस महिला की मौत हो गई। शाहजहांपुर सदर थाना के प्रभारी ने बात की जानकारी दी है। उस महिला की आकस्मिक मौत से पूरे मोहल्ले और आस पास के इलाके में हडकंप मच गया है। और मिताली की मौत से सभी हैरान भी है। सदर थान के पुलिस इन्चार्ज ने मृतिका की पिता की तहरीर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छान बीन में लगी है। पुलिस का कहना है है कि जल्द ही छान बीन पूरी करके आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। मिताली का देवर जो कि पेशे से डाक्टर है वह भी इस घटनाक्रम में भी शामिल था।