साड़ी एलीगेंट और क्लासी लुक देती है। कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी साड़ी पहनकर देसी लुक में नजर आ चुकी हैं।
01 / 07
_1574505189__rend_9_16_1574529220__rend_9_16.jpg?tr=w-600)
(तस्वीर साभार : Instagram)साड़ी एक ऐसा जो सदियों से इंडियन फैशन का हिस्सा रहा है। आज भी साड़ी की डिमांड बिल्कुल कम नहीं हुई है। ये एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। हम अक्सर फैशन के लिए हॉलीवुड की तरफ देखते हैं, लेकिन हॉलीवुड सेलेब्स को भी साड़ी पसंद हैं और कई विदेशी एक्ट्रेसेज साड़ी में नजर आ चुकी हैं। किम कार्दशियन (Kim Kardashian) यहां एक खूबसूरत सीक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं। ये मशहूर इंडियन डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी है।
02 / 07

(तस्वीर साभार : Instagram)पॉप सिंगर दुआ लिपा (Dua Lipa) जब भारत आईं थीं तो वे इस खूबूसरत ब्लू साड़ी में नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने साडी़ के पल्लू से सिर भी ढका। इंडियन अवतार में वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
03 / 07

(तस्वीर साभार : BCCL)कुछ साल पहले हॉलीवुड डीवा पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में आईं थीं। सलमान खान के इस शो में उन्होंने एक वाइट साड़ी कैरी की थी। जिसमें उनका लुक कमाल का लग रहा था। उन्होंने अपने इस लुक को चूड़ियों और बिंदी से पूरा किया था।
04 / 07

(तस्वीर साभार : YouTube)फिल्म द लव गुरु में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका एल्बा (Jessica Alba) साड़ी पहने दिखीं थीं। यहां वे एक गोल्डन साड़ी में शानदार लग रही थीं।
05 / 07

(तस्वीर साभार : Instagram)हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा (Lady Gaga) को उनके यूनिक फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत में एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी की ये साड़ी कैरी की थी। अपने लुक को उन्होंने एक कमरबंद से पूरा किया।
06 / 07

(तस्वीर साभार : Instagram)हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) भी देसी लुक में नजर आ चुकी हैं। जब वे यूनिसेफ के एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए नेपाल गई थीं तो उन्होंने ये खूबसूरत साड़ी कैरी की। उन्होंने अपने लुक को चूड़ी, बिंदी और लेयर्ड नेकलेस से एक्सेसराइज किया था।
07 / 07

(तस्वीर साभार : BCCL)पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) अपने ब्रान्ड के प्रमोशन के लिए जब भारत आई थीं, तो उन्होंने ये साड़ी कैरी की थी। डिजाइनर तरुण तहिलियानी की इस साड़ी में उनका लुक देखने लायक था।