1. मेष राशिफल : आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी आर्थिक योजनाएं सफल करेंगे। वृश्चिक राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
2. वृष राशिफल : शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।
3. मिथुन राशिफल : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। यात्रा की सम्भावना रहेगी।
4. कर्क राशिफल : राजनीति में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु या मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह राशिफल : व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।
6. कन्या राशिफल : व्यवसाय संबंधी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शुक्र आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। जॉब में सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
7. तुला राशिफल : आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
8. वृश्चिक राशिफल : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
9. धनु राशिफल : गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।
10. मकर राशिफल : छात्रों को सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कष्ट प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल : शनि, शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्ते से कष्ट मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।
12. मीन राशिफल : व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।