बॉलीवुड यंगेस्ट सुपरस्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर नताशा हैं कौन और करती क्या हैं। नताशा दलाल (Natasha Dalal) एक फैशन डिजाइनर के तौर पर मशहूर हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में डिग्री भी हासिल की है। साल 2013 में नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह भारत वापस आईं और डिजाइनिंग क्षेत्र में ही काम शुरू किया। आज वह देश की फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। दोनों के प्यार के बीच ब्रेकअप की खबरें भी आईं लेकिन अब अंततः दोनों एक-दूजे के हो गए।
साल 2020 में फिर शादी की चर्चा फिर शुरू हुई और थाइलैंड में हनीमून मनाने की प्लानिंग की खबरें भी सामने आईं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह ये संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब दोनों की शादी हो गई। उम्मीद है कि वह थाइलैंड में हनीमून मनाएंगे। उनकी शादी में 200 मेहमान आए। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल जैसे ही रिजॉर्ट से बाहर आए। काफी समय से इंतजार कर रहे मीडिया के लोगों और पपराजियों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। वरुण धवन ने वेडिंग वेन्यू से बाहर आकर वहां पर मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनकी वाइफ नताशा दलाल भी साथ में थीं।