आज कल के बिगड़ते लाइफस्टाइल में बहुत सी तरह की समस्याएं लोगों को रहने लगी हैं और उन्हीं में से एक है कब्ज की समस्या। जी हाँ, खाने मे तली भुनी चीजों का इस्तेमाल करने से कभी कभी कब्ज़ की प्रॉब्लम देखने को मिलती है। यही नहीं बल्कि अक्सर लोगो की आदत होती है की खाना खाया और सोने चले गये जिसकी वजह से भी कब्ज़ हो सकती है। आपको बता दें के अगर इस समस्या को सही समय पर ठीक नहीं किया जाये तो ये आगे जा कर समस्या बड़ी भी हो सकती है। ये हमारे शरीर में और भी बीमारियों को पैदा कर सकती है, जैसे के- बवासीर,गैस,एसिडिटी आदि। अगर आप भी कब्ज की समयसा से परेशां रहते हैं तो आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जो आपकी इस प्रॉब्लम को जड़ से दूर कर देंगे।
1. गरम ढूध को पीने से कब्ज़ की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।
2. अगर आप की कब्ज़ की परेशानी बहुत समय से है तो आप संतरे का जूस पी सकते हो पर उसमे किसी भी तरह का नमक मसला नहीं डाले नहीं तो आप की परेशानी वेसे की वेसे ही रहेगी।
3. ठन्डे पानी मे नींबू का रस निचोड़ कर पीने से भी कब्ज़ की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
4. रात को तांबे के बर्तन मे पानी डालकर रख दे फिर सुबह सुबह उसी पानी को पीये ये उपायभी फायदेमंद होता है।
5. इसब घोल की भुस्सी को दही मे मिलाकर कर पीने से भी कब्ज़ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।