भारत और बंगलादेश की नौसेनाओं के बीच दूसरा द्विपक्षीय अभ्यास ‘बंगसागर’ उत्तरी बंगाल की खाड़ी में शनिवार से शुरू हो रहा है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच यह अभ्यास पहली बार पिछले वर्ष हुआ था और इसका उद्देश्य अनुभवों को परस्पर साझा करना तथा विभिन्न अभियानों के दौरान तालमेल विकसित करना है। अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के समुद्रीपोत युद्धसंबंधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों में हिस्सा लेंगी।
इसके बाद ये चार और पांच अक्टूबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में तीसरे समन्वित गश्त ‘कोरपेट’ में भी शामिल होंगी। इस दौरान ये अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा लाइन पर संयुक्त गश्त करेंगी। इस पहल से दोनों नौसेनाओं के बीच परस्पर समझ बढी है और गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के उपायों पर भी एकमत हुई हैं। अभ्यास में नौसेना का देश में ही बना फ्रिगेट आईएनएस किल्टन था देश में ही बना आईएनएस खुर्की भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा दोनों नौसेनाओं के समुद्री गश्त लगाने वाले विमान तथा एकीकृत हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में हिस्सा लेंगे।