
सनी लियोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर भी दिया जिसमें लैला मैं लैला, बेबी डॉल, पानी वाला डांस, पिंक लिप्स, देसी लुक, ट्रिपी ट्रिपी और लैला तुझे लुट लेगी शामिल हैं।

(तस्वीर साभार : Instagram)
सनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में डेनियल वीबर से शादी की थी।

(तस्वीर साभार : Instagram)
सनी लियोनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। साल 2017 में दोनों ने महाराष्ट्र के गांव लातूर से एक बच्ची को गोद लिया था, जो उस समय 21 महीने की थी। इसका नाम उन्होंने निशा कौर वीबर रखा।

(तस्वीर साभार : Instagram)
इसके बाद 4 मार्च 2018 को दोनों जुड़वां बेटों अशर और नोह सिंह वीबर के पेरेंट्स बने। उनके दोनों बेटों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।

(तस्वीर साभार : Instagram)
मालूम हो कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।