अक्सर देखा जाता रहा है कि लोगों के पेट सही नही रहते है। इसकी मुख्य वजह आज के समय का खान पान है जो कि ठीक तरह से नही हो पाता है जिसके चलते हमारे शरीर में नित्य कोई न कोई समस्या बनी रहती है जिसे अक्सर हम लोग नजर अंदाज कर देते है पर अभी हाल ही में एक ऐसा वाक्या सुनने में आ रहा है जिसके अनुसार एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला कि डॉक्टर भी हैरान रह गये।
आपको बता दें कि खाना खाने में काफी सारी सावधानियां बरतनी होती है यह तो सभी को पता है पर क्यो खाना बनाते समय सावधानियां बरती जाती है अगर ऐसा नही तो आज का यह वाक्या उनके लिये सबक है। क्योंकि सब्जियों को बनाने से पहले अच्छी तरह से धुलना अतिआवश्यक है, पर ऐसा न करने की वजह से हमे बाद में पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनो जो खबर सुनने में आ रही है उसके अनुसार एक महिला के पेट में दर्द हो रहा था, जब उस महिला को अस्पताल में भती कराया गया तो उसके पेट से ईलाज के दौरान 150 केचुए मिले जिसे देख सभी के पैरो तले जमीन निकल गई।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह घटना मुगलसराय के निवासी अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक दर्द होने लगा था जिसके पश्चात उसे नंदा अस्पताल में भीर्ती कराया, इसके पश्चात चिकित्सकों ने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं।
दो दिन पश्चात चिकित्सकों ने चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले, महिला अब स्वस्थ है, जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अगर देखा जाये तो अमूमन पेट में 3 ये 4 कीड़े ही हो सकते है पर इस वाक्ये ने सबका दिल दहला दिया है।